CrimeHimachal PradeshKangra

पालमपुर में युवती पर दराट से हमला, पीजीआई रैफर

Spread the love

बस स्टैंड के पास सिरफिरे की हैवानियत, लोगों ने आरोपी को दबोच पुलिस को सौंपा,

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

कांगड़ा जिला के पालमपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बस स्टैंड के पास एक सिरफिरे युवक ने एक युवती पर सरेआम दराट से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, जिसकी देर रात नाजुक हालत देख पीजीआई रैफर कर दिया। इससे पूर्व इस हमले में युवती ने खुद के बचाव के लिए अपने बाजुओं को सिर पर रखने की कोशिश की, मगर इस बीच उसके बाजू और सिर के भी कुछ हिस्सों में मेजर इंजरीज हो गई। घटना के दौरान अगर बाजार के लोग बीच-बचाव में न आते तो सिरफिरा युवक आक्रोश में इस कदर अंधा होकर वार कर रहा था कि हो युवती की मौके पर ही जान भी जा सकती थी। फिलहाल पालमपुर के कुछ युवकों ने आगे आकर न केवल उस सिरफिरे आरोपी को काबू किया, बल्कि उसे पुलिस के हवाले करके तुंरत युवती को पास के अस्पताल पालमपुर ले जाया गया। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अब टीएमसी टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में जहां सनसनी का माहौल है, तो वहीं पुलिस भी पूर्णत स्तब्ध है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया है।
साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर भी मुआयना करवाया गया है। मौके पर युवती के बालों का गुच्छा और उसका बैग भी वहीं पड़ा हुआ मिला है। एएसपी सिटी हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है, जबकि युवती घायल है। उसका इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। जहां अभी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को समाज में कोई स्थान नहीं है। प्राथमिक तौर पर उन्हें युवक नशे में भी प्रतीत हुआ है। पूरा माजरा क्या है इसकी पुलिस तफ़्तीश करेगी ताकि घटना की तह तक जाया जा सके। बाकी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।