ग्राहकों को फिर मिली बड़ी राहत, सस्ता हुआ रसोई सिलेंडर
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद, आम लोगों को राहत मिली है। यह कटौती केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है, और शहर के हर एक क्षेत्र में कीमत अलग-अलग है। दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपये की कटौती हुई है, जबकि कोलकाता में 32 रुपये की कटौती हुई है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1764.50 रुपये में मिलेगा, मुंबई में यही सिलेंडर 1717 रुपये 50 पैसे में मिलेगा। इसके अलावा, चेन्नई और अन्य शहरों में भी कीमतों में कटौती हुई है।
