Bharmourchamba

श्री जय कृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल भरमौर में पृथ्वी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

श्री जय कृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल भरमौर में पृथ्वी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्याध्यापक राजीव शर्मा ने बच्चों को बताया गया कि इस वर्ष का पृथ्वी दिवस का थीम है प्लैनेट्स वर्सेस प्लास्टिक। बच्चों को प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे में उसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और किस तरह प्लास्टिक हमारी एकमात्र रहने योग्य प्लैनेट धरती को प्लास्टिक बर्बाद कर रहा है उन्हें बताया गया ,और प्लास्टिक का उपयोग न करने की हिदायत बच्चों को दी गई और समाज में भी इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया । बच्चों को बताया गया कि आज हम पृथ्वी को कूड़े का ढेर बनाते जा रहे हैं और अपने रहने के लिए मंगल ग्रह या दूसरे ग्रहों पर पानी और पेड़ पौधे उगाने की सोच रहे हैं जबकि धरती पर यह हमें निशुल्क उपलब्ध है हम उसकी उपयोगिता ना समझते हुए इसे बर्बाद करते जा रहे हैं हमें ऐसा ना करना चाहिए हमें पृथ्वी को बचाना है पेड़ पौधों को लगाना है इसके पर्यावरण को बचाना है और प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करना है । बच्चों को बताया गया कि विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। साल 1960 में पहली बार वर्ल्ड अर्थ डे मनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1970 में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से हुई। पृथ्वी दिवस का उद्देश्य क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। इस मौके पर स्कूल के संचालिका सावित्री गुलरिया ,मुख्य अध्यापक राजीव शर्मा, अध्यापक सुंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार ,तेज सिंह ,मनोज कुमार, कार्तिक सिंह ,आयुष ,कृष्णा कुमारी ,काजल शर्मा ,पूजा ठाकुर, तनुजा ठाकुर, बिना कुमारी ,रोमा देवी ,उमा देवी आदि मौजूद रहे।