Sports

संजय मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन …..

Spread the love

हेलीपैड मैदान होली में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन इस मौके पर व्यापार मंडल होली के प्रधान राकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हैली और तियारी टीमों के बीच खेला गया जिसमें हैली की टीम ने तियारी की टीम को करारी शिकस्त देते हुए यह मैच सात विकेट से जीता और प्रतियोगिता पर भी कब्जा किया प्रतियोगिता के आयोजक गुलशन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता को जीतने वाली टीम को ₹21000 की नकद राशि और चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई है जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को भी नगद राशि और चमचमाती ट्राफी भेंट की गई है इस मौके पर मुख्यतिथि राकेश ठाकुर ने कहा कि खेलों से हमारे मानसिक और शारीरिक रूप से विकास होता है इसलिए युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए उन्होंने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रतियोगिता आयोजकों को बधाई दी है