पैदल चलने के लिए बहाल हुआ लूना पुल भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने दी जानकारी …..
आखिरकार तीन दिन के बाद एनएच विभाग ने भरमौर चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए लूना पुल की जगह वैकल्पिक पुल की व्यवस्था कर दी है मंगलवार करीब 9:00 बजे के बाद यह पैदल चलने योग्य बना दिया है इसकी जानकारी भरमौर पांगी के विधायक डॉ जनक राज ने शोसल मीडिया पर देते हुए बताया कि विभाग ने मंगलवार रात को इस पुल को पैदल चलने योग्य बहाल कर दिया है इसलिए कृपया लोग इस वैकल्पिक पुल पर संभलकर यात्रा करें।
