Sports

भरमौर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन लाहल को हराकर देओल ने किया ख़िताब पर कब्ज़ा …..

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के हैलीपेड मैदान होली में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया इस मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच रॉक स्टार देओल और लाहल की टीमों के बीच खेला गया जिसमें देओल की टीम ने जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा किया इस मैच में देओल टीम के गगन ठाकुर को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया मुख्यतिथि चरणजीत ठाकुर ने विजेता टीम को 21000 रुपए और ट्रॉफी भेंट की जबकि उपविजेता रही लाहल की टीम को 11000 रुपए और ट्रॉफी भेंट की गई प्रतियोगिता के आयोजक मनोज ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भरमौर क्षेत्र की करीब दो दर्जन टीमों ने भाग लिया