Himachal PradeshPoliticsSolan

प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा करेगी जीत हासिल : कैप्टन डीआर चंदेल !

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे सोलन,

प्रदेश में भाजपा की सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने की उम्मीद है, जिससे केंद्र में मोदी सरकार विकास को गति देने में सफल रहेगी। भाजपा के नेता कैप्टन डीआर चंदेल व जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी ने यह संदेश पत्रकारों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि देश को विश्वास को मिला है कि मोदी सरकार ने पिछले १० सालों में किया है। दून से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को लोकसभा भेजेगी, जो द्वितीय बार जीत हासिल करेंगे। जनता कांग्रेस से असंतुष्ट है और वोट से इसका जवाब देगी। दून में माफियाओं का कब्जा है और विधायकों का ध्यान विकास के प्रयासों में लगाना चाहिए। भाजपा को जनता का विश्वास है और वे भारी बहुमत से जीत के साथ लोकसभा भेजेंगे।