UPSC-2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की आंसर शीट हुई सोशल मीडिया पर हुई वायरल,
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,
आदित्य श्रीवास्तव, 2023 के UPSC के टॉपर, का नाम उच्चतम स्तर पर चर्चा में है। लेकिन अब उनकी आंसरशीट कॉपी को कॉपी किया जा रहा है। UPSC परीक्षा में अभ्यर्थियों को कई स्तरों से गुजरना पड़ता है, और उन्हें अलग-अलग तरीकों से तैयारी करनी पड़ती है। आदित्य श्रीवास्तव के बारे में जानने के लिए लोग वीडियो और पोस्ट को सोशल मीडिया पर जारी कर रहे हैं। इन दिनों उनकी हस्तलिखित कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा, उनके पिता ने इसे पुष्टि की है। यह कॉपी उनके मॉक टेस्ट की है, जिसमें उन्हें 4 विषयों में से किसी एक पर निबंध लिखने को कहा गया था। विशेष रूप से, पहले पैराग्राफ में वर्ल्ड वॉर-2 और मैनहट्टन प्रोजेक्ट के बारे में सवाल पूछा गया था।
