Himachal Pradesh

राष्ट्रपति को चंबा थाल से करेंगे सम्मानित

Spread the love

सीयू धर्मशाला में छह को होने वाले दीक्षांत समारोह में स्वागत के लिए तैयारी,

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में छह मई को आयोजित होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में देश के राष्ट्रपति को शॉल टोपी, राम मंदिर का ढांचा, चंबा का थाल व कांगड़ा पेटिंग भेंट की जाएगी। इस दौरान मुख्यातिथि राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के साथ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। सीयू में दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। केंद्रीय विवि में छह मई को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय विवि के प्रशासन की ओर से समारोह के लिए बनाए गए वेन्यू कालेज सभागार में शुक्रवार को विजिट किया, जिसके बाद विभिन्न कार्याक्रमों के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू को शॉल-टोपी सहित चंबा थाल, मेटल धातु से बना राम मंदिर व केंद्रीय विवि के फाइनांस के शोधार्थी द्वारा बनाई गई कांगड़ा पेंटिग से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति सीयू के 30 छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही 709 छात्रों को डिग्रियां बाटेंगी। 30 गोल्ड मेडल में पांच छात्र स्न्नातक के और 25 छात्र स्न्नात्तकोतर के शामिल है। इसके साथ ही 75 छात्र स्नातक के और 527 छात्र स्न्नातकोत्तर की डिग्रियां दी जाएंगी। इसके अलावा 11 पीएचडी शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधियां दी जाएंगी। केंद्रीय विवि के कुल सचिव व रजिस्ट्रार डा. सुमन शर्मा ने बताया कि छह मई को सीयू में सातवंा दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू को टोपी-शॉल, राम मंदिर, चंबा का थाल व कांगड़ा पेंटिंग भेंट की जाएगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।