Himachal PradeshPolitics

सियासत के मैदान में बड़े चेहरों का इम्तिहान

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए दोनों दलों के दिग्गजों ने संभाला मोर्चा
लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर बड़े नेताओं के रसूख का दांव लग गया है। कांगड़ा से शिमला तक ऐसे चेहरे, जो राजनीति की धुरी रहे हैं, अब अपने बूते जीत दर्ज करने निकल पड़े हैं। इस बार चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के साथ जयराम ठाकुर का भी इम्तिहान हो रहा है। दोनों ही राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं को चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में जीत का सेहरा और हार का ठीकरा स्थानीय नेताओं के सिर पर ही फूटेगा। यही वजह है जो बड़े नेता पूरी शिद्दत के साथ चुनाव में उतर गए हैं।
कांगड़ा में दस साल बाद शांता बनाम चंद्र कुमार
समय के चक्र ने कांगड़ा में एक बार फिर फिर पूर्व सीएम शांता कुमार और कृषि मंत्री चंद्र कुमार को एक-दूसरे के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। शांता कुमार ने चंद्र कुमार को आखिरी बार 2014 के चुनाव में एक लाख 70 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इससे पहले 2004 में चंद्रकुमार ने शांता कुमार को 17, 791 मतों से हराया था। इस बार कांग्रेस ने यहां हैवीवेट आनंद शर्मा को टिकट दी है और कांग्रेस ने कृषि मंत्री चंद्रकुमार को प्रभारी बनाया है। जबकि राजीव भारद्वाज को टिकट मिलने के बाद शांता कुमार दोबारा सक्रिय हो गए हैं।
मंडी में जयराम ठाकुर और प्रतिभा सिंह का इम्तिहान
मंडी संसदीय क्षेत्र प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां कंगना रणौत की राजनीतिक पारी को पार लगाने का पूरा दारोमदार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कंधों पर है। मंडी जिला से भाजपा को बढ़त मिलती रही है,