Himachal PradeshSirmour

दिल्ली में सिरमौर के लहसुन की धूम, 200 रुपए किलो बिक रहा

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

आजादपुर मंडी में 200 रुपए किलो बिक रहा सफेद सोना
जिला सिरमौर के सफेद सोना ने दिल्ली के आजादपुर मंडी में इस मर्तबा भी एंट्री के साथ ही धूम मचा दी है। सिरमौर जिला की नकदी फसल लहसुन की पहली खेप देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर में पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में सिरमौर जिला का ए ग्रेड लहसुन 200 से 220 रुपए प्रतिकिलो तक बिका है। सिरमौर के उत्पादकों को भी फसल के इस मर्तबा भी बाजिब दाम मिल रहे हैं। मंगलवार तक देश की सबसे बड़ी मंडी में लहसुन के आढ़ती जितेंद्र खुराना के अनुसार 25 में से 13 गाडिय़ां केवल हिमाचल के लहसुन की पहुंची हैं। सिरमौर के लहसुन की क्वालिटी ने आढ़ती के अनुसार चाईना, इजिप्ट, अमरीका के लहसुन को भी पीछे छोड़ दिया है। आजादपुर मंडी दिल्ली में सिरमौर के शिलाई व राजगढ़ के अलावा प्रदेश के जिला कुल्लू व सोलन से लहसुन की खेप दिल्ली आजादपुर मंडी पहुंची है।
गौर हो कि जिला सिरमौर का सफेद किस्म का लहसुन आने वाले खेपों में कई देशों व राज्यों की तुलना में औषधीय गुणों से भरपूर है। बता दें कि गत वर्ष भी किसानों को लहसुन ने मालामाल किया है। खुदरा बाजारों में लहसुन की कीमतें 400 रुपए प्रतिकिलो तक बिकी हैं। अब मई माह में लहसुन की नई फसल की एंट्री भी धमाकेदार शुरुआत के साथ हुई है। हालत यह है कि शुरुआती दौर में ही किसान सीधे आजादपुर मंडी दिल्ली का रुख कर रहे हैं। नतीजतन जिला की स्थानीय मंडियों में लहसुन की खेप की पहुंच नहीं हो पा रही है।