जिसने विकास कार्य रोके, जनता उसे वोट न दे
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
सराज के छतरी-गाड़ागुशैणी-बंजार में जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी कंगना के लिए मांगे वोट
कांग्रेस की जिस सरकार ने सत्ता में आते ही संस्थानों और विकास कार्यों को बंद कर दिया, अब उस पार्टी को प्रदेश की जनता वोट देना भी बंद कर दे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मंत्री होते हुए छह बार मुख्यमंत्री रहे पिता के लिए शिमला के रिज पर दो गज जमीन नहीं दिला पाए, वह आजकल मंडी के विकास के लिए अपना विजन बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो अपने कार्यकाल में प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर सडक़ों का निर्माण करवाया। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले विक्रमादित्य सिंह सबसे पहले बीती बरसात में गिरे मलबों को ही हटवा लें, तो वह भी बड़़ी बात होगी। जयराम ठाकुर ने सराज के छतरी, गाड़ागुशैणी और बंजार के बलागाड़ में भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान जयराम ने कहा कि जब मजबूत नेतृत्त्व देश को मिला, तो अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक खत्म, जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म और महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है, जबकि कांग्रेस जब इतने वर्षों तक सत्ता में रही, तो देश ने गरीबी, भुखमरी और भ्रष्टाचार ही देखा।
आज देश एक मजबूत नेतृत्त्व में आगे बढ़ रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा देश आज तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष का नेता हूं। मेरा काम सरकार की कमियां गिनाना है। लोगों की आवाज बनकर सरकार के समक्ष उनकी मांगे रखना संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडेहै, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू मेरे द्वारा उठाई बातों से असहज हो उठते हैं। जितना हमने पांच साल में केंद्र से ऋ ण नहीं उठाया
