Himachal PradeshPolitics

आनंद शर्मा आज, राजीव भारद्वाज कल भरेंगे नामांकन

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा अपना नामांकन पत्र नौ मई को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में करेंगे। जबकि भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज दस मई को धर्मशाला में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नोमीनेशन भरेंगे। लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब जनता की निगाहें प्रत्याशियों पर लग गई है। बुधवार को नोमीनेशन भरने के दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया।
लोकसभा चुनावों के साथ ही उपचुनाव के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, यह 14 मई तक चलने वाली है। भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार कर नामांकन भरने के शुभ मुहूर्त भी निकाल लिए हैं। भले ही लोकसभा चुनाव कांगड़ा व चंबा के 17 विस क्षेत्रों में होने वाला है, लेकिन आजाद प्रत्याशी भी इन चुनावों के लिए ताल जरूर ठोंकते हैं।