Himachal Pradesh

बेरोजगारी की दर ने तोड़ा 45 साल का रिकार्ड

Spread the love

200 का आंकड़ा नहीं छू पाएगी भाजपा : रोहित

-2004 में शाइनिंग इंडिया की तरह टूटेगा भाजपा का सपना

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा इस बार 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलों की सरकार है जो बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जमीन पर ध्रुवीकरण की राजनीति कर सत्ता हथियाना चाहते हैं। इस बाद देश मे बड़ा बदलाव होने वाला है जहां भाजपा 2004 की तरह इंडिया शाइनिंग का सपना टूटने वाला है। 4 जून को भाजपा को बड़ा सदमा बड़ी हार के साथ लगने वाला है। रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा 2014 में किए गए वादों की बात दस साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नहीं करती है। रोहित ठाकुर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में देश के युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने की बात कही थी लेकिन आज देश ने बेरोजगारी की दर में 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश विश्व में बेरोजगारी की दर में सबसे टॉप पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज पकौड़े तलने पर मजबूर हंै देश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महंगाई सातवें आसमान पर है और किसान-बागवान आत्महत्या करने को मजबूर है। पिछले दस वर्षों में देश का किसान-बागवान अपनी मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन करते रहे लेकिन अहंकारी सरकार को अंतत: तीन काले कृषि कानूनों को वापिस लेना पड़ा।

उसी तरह देश में युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सपना भी चकनाचूर कर अग्निवीर योजना लाई है इससे युवा वर्ग परेशान हो गया है। रोहित ठाकुर ने शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुरेश कश्यप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुरेश कश्यप पिछले पांच साल में भूमिगत रहे। न तो जनता के बीच दिखाई दिए और न ही जनता की समस्याओं को सुलझा पाए। रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस भारी बहुमतों से जीत हासिल कर रही है। 4 जून को देवतुल्य प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस के सभी प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करने वाले हैं।