Himachal PradeshUna

भीषण गर्मी: अब सुबह आठ बजे खुलेंगे स्कूल

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने शिक्षा विभाग को लिखित आदेश जारी किये हैं। नए समय बदलाव के अनुसार 13 मई से स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद होंगे। गौरतलब है कि ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और उमस और लू का प्रकोप भी जारी है।