Himachal Pradesh

एचआरटीसी को मिली मेड इन चाइना ई-टिकट मशीनें

Spread the love

25-30 हजार में निगम ने खरीदी है एक ई-टिकट मशीन, पूरी तरह से टच ई-टिकट मशीनों में यात्री कर रहे ऑनलाइन भुगतान

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
हिमाचल पथ परिवहन निगम में मेड इन चाइना की ई-टिकट मशीनें पहुंच गई हैं। पूरी तरह से टच स्क्रीन एक ई-टिकट मशीन की कीमत 25 से 30 हजार रुपए आंकी गई है। यात्री इन ई-टिकट मशीनों में क्रेडिट कार्ड-डेबिट कार्ड और क्यूआर कोड स्कैन करेक भी अब सफर के दौरान किराया दे सकते हैं। हमीरपुर डिपो में करीब 80 ई-टिकट मशीनें कंडक्टरों को लोकल व लांग रूट पर थमाई गई हैं, ताकि यात्री टिकट का ऑनलाइन भुगतान भी सफर के दौरान कर सकें। निगम ने कैशलैश को लेकर कदम बढ़ा दिए हैं, ताकि यात्रियों को भी छुट्टे पैसों के झंझट से निजात मिल सकें। एचआरटीसी ने मेड इन चाइना की ई-टिकट मशीनें कंडक्टरों के हाथों में थमा दी हैं। पूरी तरह से टच स्क्रीन ई टिकट मशीनों में यात्रियों को कैशलैश की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। यात्री निगम की बसों में क्यूआर कोड स्कैन कर किराये का भुगतान कर रहे हैं। इससे खुले पैसे रखने के झंझट से भी यात्रियों को छूटकारा मिला है। अगर हम हमीरपुर डिपो की बात करें, तो यहां पर 80 ई-टिकट मशीनें डिपों को मुहैया करवाई गई हैं, जिसे लोकल व लांग रूटों के कंडक्टरों को थमाया गया है।
कंडक्टर भी बस चलने से पहले यात्रियों को ऑनलाइन टिकट सुविधा की जानकारी मुहैया करवा रहे हैं, ताकि अगर कोई यात्री क्यू आर कोड स्कैन करेक टिकट का भुगतान करना चाहता है, तो वह इसका लाभ उठा सके। निगम के कंडक्टर लोकल और लांग रूटों पर यात्रियों को कैशलैश की सुविधा मुहैया करवा रहे हैं। यह कार्ड एक प्री पेड कार्ड होगा, जिसे बैंक के माध्यम से रिचार्ज करना होगा, यानि इस कार्ड में राशि डालनी होगी। इस तरह की सुविधा यात्रियों को मैट्रो में मिलती है। मेड इन चाइना की ई-टिकट मशीनें लांग रूटों पर हांफना शुरू हो गई हैं। मशीनों का बैटरी बैकअप सही न होने से मशीन की बैटरी जहां जल्दी खत्म हो रही है। वहीं मशीन भी हैंग हो रही है। यही नहीं कई कंडक्टरों की टिकट मशीनें की स्क्रीन नीली पड़ रही है। ऐसे में कंडक्टरों को नई ई-टिकट मशीनों से यात्रियों के टिकट काटना भी मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नई ई-टिकट मशीनों में स्टेशन भी लॉक नहीं हो रहे हैं। ऐसे में कंडक्टरों को यात्रियों के टिकट निकालने में भी समय लग रहा है।