Himachal PradeshPoliticsShimla

भाजपा को इस बार भी दें मौका, कांग्रेस के पास न नेता, न नीति, न विचार

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

शिमला लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन के पूर्व दिन शिमला के चौड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता विहीन, नीति विहीन, विचार विहीन होने के कारण लगातार नीचे की ओर जा रही है। 450 सांसदों वाली पार्टी आज 50 सांसदों पर पहुंच गई है और चार जून को आने वाले चुनाव परिणामों में यह पार्टी 40 से नीचे पहुंच जाएगी। 28 राज्यों में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस आज 2-3 राज्यों में सिमट गई है। इसलिए कांग्रेस ने उन लोगों के साथ समझौते किए हैं जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, इसलिए कांग्रेस का पतन निश्चित है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है। गांधी परिवार के गुरू सैम पित्रोदा ने भारत के देशवासियों का अपमान किया।
भाजपा अध्यक्ष राजीव विंबदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास पर भी यही बात लागू होती है। हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा कांग्रेस ने छीना और मोदी जी ने दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के राज में एक भी फोरलेन दिखाई नहीं देता था, लेकिन आज 10-10 टनल और बड़े-बड़े पुलों के साथ हाइवे बन रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन हैं।
महिलाओं से किया धोखा
राजीव बिंदल ने कहा कि बेइमानों का हिमाचल की जनता साथ नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की महिलाओं के साथ, युवाओं के साथ बेइमानी की। महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने की गांरटी दी लेकिन दी फूटी कौड़ी भी नहीं। इसी तरह युवाओं को सालाना एक लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी लेकिन एक भी युवक को रोजगार नहीं दिया। 20 लाख किसानों के साथ बेइमानी