लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी माकपा
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
हिमाचल में भाजपा को टक्कर देने के लिए लिया फैसला, अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
हिमाचल में माकपा ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है। इंडी-एलायंस में साझेदारी निभाते हुए लोकसभा सीटों पर माकपा अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। माकपा के इस फैसले का सबसे बड़ा असर शिमला संसदीय क्षेत्र में देखने को मिलेगा। यहां माकपा का बड़ा वोट बैंक है। इसके अलावा मंडी माकपा का दूसरा घर भी है। माकपा के इस समर्थन का असर मंडी संसदीय सीट पर भी देखने को मिल सकता है। यहां से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह भाजपा की कंगना रणौत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। शिमला संसदीय सीट की बात करें, तो शिमला और ठियोग से माकपा के राकेश सिंघा विधायक रह चुके हैं, जबकि नगर निगम शिमला में मेयर और डिप्टी मेयर की सीट पर भी माकपा कब्जा जमा चुकी है। छात्र संघ चुनावों के दौर में लंबे समय तक विश्वविद्यालय में माकपा का दबदबा रहा है। अब माकपा के इस समर्थन से कांग्रेस को लाभ मिलने की संभावना है। बीते विधानसभा चुनाव में हालांकि माकपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर माकपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। माकपा को पूरे प्रदेश में 27 हजार 111 वोट मिले थे।
इनमें से 17 हजार 862 वोट अकेले शिमला संसदीय क्षेत्र से आए थे। इनमें ठियोग से पूर्व विधायक राकेश सिंघा 12 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे, जबकि कुसुम्पटी में कुलदीप तंवर को 2671, शिमला शहरी में पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर को 1400, जबकि जुब्बल कोटखाई में विशाल शांकटा को 1256 वोट मिले थे। इसके अलावा आनी में माकपा के देवकी नंद को 3556, जोगिंद्रनगर में कुशाल भारद्वाज को 3137, कुल्लू में होतम सिंह को 1102, सराज में महेंद्र सिंह
