HamirpurHimachal PradeshPolitics

अनुराग ठाकुर के पास 16 करोड़ 28 लाख की संपत्ति

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

केंद्रीय मंत्री ने नामांकन के दौरान दी प्रॉपटी की जानकारी
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चार बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री 50 वर्षीय अनुराग ठाकुर के पास मौजूदा समय में 16 करोड़ 28 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इस बात का खुलासा सोमवार को अनुराग ठाकुर के बतौर भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के दौरान दिए शपथ पत्र से हुआ है। शपथ पत्र में बीजेपी प्रत्याशी की ओर से दिए गया विवरण बताता है कि पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में दोगुना से अधिक की वृद्धि हुई है। अनुराग ठाकुर ने वर्ष 2018-19 में जो आईटीआर फाइल की थी उसके अनुसार उनकी सालाना इन्कम 1,73,952 थी, जो कि वर्ष 2022-23 के आंकड़ों में 26 लाख 36 हजार 690 रुपए हुई है, जबकि उनकी धर्मपत्नी शैफाली ठाकुर की आईटीआर में वर्ष 2018-19 में इन्कम 7,25,753 रुपए थी, जा वर्ष 2022-23 में 6,84,090 रुपए है। केंद्रीय मंत्री के पास पांच करोड़ 44 लाख 16 हजार 865 रुपए, जबकि उनकी धर्मपत्नी के नाम 79 लाख 71 हजार 940 रुपए की चल संपत्ति है। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर के नाम पांच करोड़ 53 लाख 52 हजार 71 रुपए, जबकि उनकी धर्मपत्नी के नाम 17 लाख 67 हजार की अचल संपत्ति है।
हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली में अनुराग के पास 29 लाख 39 हजार 744 रुपए की संपत्ति है। उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है, केवल बैंक में कैश है। इनमें बड़े बेटे के पास एक लाख 33 हजार और छोटे के पास 81 हजार कैश है। देनदारी की बात करें, तो केंद्रीय मंत्री पर 1,43,74,994 रुपए की देनदारी है। उनके पास करीब सात लाख, जबकि उनकी धर्मपत्नी के पास 48.30 लाख की ज्वेलरी है। केंद्रीय मंत्री के पास 1.25 लाख, जबकि धर्मपत्नी के पास 50 हजार कैश है। एफिडेविट के अनुसार केंद्रीय मंत्री के पास खुद का कोई वाहन नहीं है। उनके पास एक पिस्टल और एक राइफल है।