Himachal PradeshPolitics

जयराम का दावा; मंडी में जीत के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

जयराम का दावा; चारों सीटें जीतेगी भाजपा, सरकार को सबक सिखाएगी जनता
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना के नामांकन में भारी जनसैलाब उमड़ेगा। उनके नामांकन और जनसभा में प्रदेश के लोगों को पता चल जाएगा कि मंडी से इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। हिमाचल में चार की चारों सीटें भाजपा जीतेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार 400 से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। सरकार की तानाशाही से पूरे प्रदेश के लोग त्रस्त हैं और अपने वोट की चोट से सरकार को सबक़ सिखाने के लिए बेताब हैं।
प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री को यह बताना चाहते हैं कि अगर उन्हें संस्थान बंद करने में मज़ा आता है और लोगों को नौकरियों से निकालने का सुख मिलता है, तो लोगों को भी सरकार को सबक़ सिखाना आता है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार को शून्य पर लाने के लिए तैयार है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है। पिछली दो बार की तरह इस बार भी भाजपा सभी सीटें जीतेगी।
हमने बिना गारंटी जनता को सारी सुविधाएं दी
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ किया, हिमकेयर से पांच लाख का नि:शुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, लेकिन अब दुख इस बात का है कि गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी हैं। कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी है कि वह ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। जयराम ठाकुर ने कहा कि सडक़ों का काम रुका पड़ा है, स्कूल का काम रुका पड़ा है, हिमकेयर से इलाज रुक गया है