Himachal Pradesh

13 साल की बच्ची से रेप और फिर फरार, करसोग में 20 साल बाद पकड़ा गया ढोंगी तांत्रिक

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

करसोग में लगभग 20 वर्ष पहले बलात्कार के आरोप में फरार हुआ ढोंगी तांत्रिक को पुलिस ने पकडक़र सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। लगभग 20 वर्षों से नाबालिग लडक़ी के साथ बलात्कार के आरोप में लगातार फरार चला हुआ आरोपी जोगिंदर पाल गांव जहलू, बिझड़ जिला हमीरपुर का रहने वाला है, जो की इलाज की आड़ में पूजा हवन के साथ नाले में सुनसान स्थान पर ले जाकर हवस मिटाने का कृत्य करता रहा है।

करसोग पुलिस के पास यह मामला 20 मई, 2005 को उसे समय दर्ज करवाया गया, जब 13 वर्षीय लडक़ी को इलाज के नाम पर यह ढोंगी तांत्रिक नाले में ले गया और पूजा हवन के बाद 20-20 के दो नोट थमाकर तांत्रिक विद्या की आड़ में दुष्कर्म किया। पीडि़त परिवार को पता लगते ही ढोंगी बाबा फरार हो गया, जिसे अब पकड़ा गया है। आईपीएस अधिकारी डीएसपी करसोग तिरुमला राजू एस वर्मा ने कहा कि तांत्रिक से अब गहनता से पूछताछ की जाएगी।