Himachal PradeshPoliticsShimla

शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने भरा नामांकन

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला संसदीय क्षेत्र से सोमवार को अपना नामांकन भरा। इस अवसर पर कश्यप ने कहा कि भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की विशाल जनसभा हुई, जिसमें हमें कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला है, जिन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया है। श्री कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को लगातार केंद्र से विभिन्न योजनाओं के लिए बड़ी राशि आ रही है, पर कांग्रेस केवल भाजपा के खिलाफ एक एजेंडा खड़ा करने का प्रयास कर रही है।
हिमाचल सरकार को इस साल केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न ग्रांट की राशि 23,413 करोड़ रुपए के आसपास है। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ, आईआईआईटी ऊना में पढ़ाई शुरू हो गई है, देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ छह नए केंद्रीय विद्यालयों के निर्माण को मंजूरी मिली है। कांग्रेस को अपना चश्मा बदलना पड़ेगा और तभी उनको प्रगति दिखाई देगी।
केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी करोड़ों की परियोजनाएं
सुरेश कश्यप ने कहा कि पांच मार्च, 2024 को केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश को करीब 4000 करोड़ की 15 एनएच परियोजनाओं संग रोपवे प्रोजेक्ट के उद्घाटन-शिलान्यास किए। उन्होंने हिमाचल में साल के अंत तक एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे या निर्माणाधीन करने की बड़ी घोषणा भी की। केंद्र ने आईआईएम धौलाकुआं के लिए 309 करोड़ की राशि स्वीकृत की, मेडिकल कॉलेज नाहन भवन के लिए 370 करोड़, रेणुका बिजली डैम के लिए 6946.99 करोड़ व ग्रीन