HamirpurHimachal Pradesh

डाक्टर लिखेगा तो मिल जाएंगे दो तीमारदार

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
हमीरपुर अस्पताल में सख्ती से लागू किया गया नियम, मेडिकल कालेज प्रबंधन ने मरीजों के हित में लिया फैसला
डा. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के हित में राहत भरा फैसला लेते हुए आपात स्थिति में मरीज को दो तीमारदार रखने की अनुमति प्रदान कर दी है। मरीज को यदि विकट परिस्थितियों में दो तीमारदार की जरूर पड़ती है, तो उसे मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए चिकित्सक से लिखवाकर लाना होगा। डाक्टर के लिखने के उपरांत ही मरीज के साथ दो तीमारदार रह सकते हैं। इस नियम को प्रबंधन की तरफ से तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है, ताकि ऐसे मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े, जिन्हें वास्तव में ही दो तीमारदारों की मदद की जरूरत पड़ती है।
अकसर देखा जाता है कि एक मरीज के साथ कई तीमारदार वार्ड में जमा हो जाते हैं जिस वजह से चिकित्सकों व अस्पताल स्टाफ को मरीजों का उपचार करने में परेशानियों होती है। मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सकों व अस्पताल के स्टाफ को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए मरीज के साथ एक ही तीमारदार रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इनकी सुविधा के लिए इनके साथ एक-एक तीमारदार को रहने की अनुमति प्रदान की गई है। मरीज के साथ आए अकेले तीमारदार को विकट परिस्थिति में अन्य मरीजों के साथ आए अटेंडेंट की सहायता लेनी पड़ जाती है। इस तरह के मामले प्रबंधन के ध्यान में आने के बाद नया फैसला लिया गया है। डाक्टर मरीज की हालत को देखने पर ही दो तीमारदारों को रखने की अनुमति देंगे,इसके लिए चिकित्सकों को भी कह दिया गया है।
मरीजों के हित में यह फैसला लिया गया है। मरीज को आपात स्थिति में ही अपने साथ दो तीमारदार रखने की अनुमति रहेगी। इसके लिए चिकित्सक से लिखवाकर लाना होगा तथा अन्य मरीज अपने साथ एक ही तीमारदार रख सकते हैं। सुरक्षा कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि मरीज के साथ वार्ड में एक ही तीमारदार रहे। यदि किसी के साथ दो तीमारदार हैं तो चिकित्सक द्वारा लिखित में दिए गए प्रमाण की जांच करें।
डा. रमेश भारती, प्रधानाचार्य,मेडिकल कालेज हमीरपुर