Himachal Pradesh

हिमाचल में बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे खुलेंगी पाठशालाएं

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

भीषण गर्मी से समस्त उत्तर भारत तप गया है। हिमाचल भी इससे अछूता नहीं है, जिसके चलते हिमाचल के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। जिला कांगड़ा में सभी स्कूल अब सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे, जबकि 1 बजे छुट्टी होगी। इस संबंध में डीसी कांगड़ा की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह बिलासपुर में भी स्कूल अब सुबह 8 बजे खुलेंगे, जबकि दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी।
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने इसकी अधिसूचना जारी की है। स्कूलों की यह टाइमिंग 21 मई से लागू हो जाएगी। डीएवी स्कूल बिलासपुर में तीसरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 8 बजे लगेंगी, जबकि नर्सरी से दूसरी तक की क्लासेज 9 बजे लगेंगी। नर्सरी से चौथी कक्षा के बच्चों की दोपहर साढ़े 12 बजे छुट्टी होगी, जबकि पांचवीं से 12वीं के बच्चों को दोपहर डेढ़ बजे बजे छुट्टी होगी। बता दें कि मौसम विभाग ने कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, और शिमला में अगले 4 से 5 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है।