Himachal Pradesh

Himachal Election: कांग्रेस हिमाचल में भी 500 रुपए में देगी गैस सिलेंडर

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे-धर्मशाला,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने सोमवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल में भी आने वाले समय में 500 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर लोगों को सस्ती दर पर गैस सिलेंडर और प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। सोमवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कपूर ने कहा कि जब आनंद शर्मा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब उन्हें भी युकां जिला अध्यक्ष के रूप में काम करने का मौका मिला। आनंद शर्मा प्रखर वक्ता हैं और अपनी बात मजबूती से रखने वाले शख्स हैं। वह संसद में कांगड़ा-चंबा समेत पूरे प्रदेश की आवाज प्रमुखता से उठाएंगे।
आनंद शर्मा संसद की पहली पक्ति में बैठेंगे और क्षेत्र के हर समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को रोजगार से जोडऩे के मसले पर भी बड़ा काम करेगी। इस मौके पर डा. कैलाश पराशर, शिमला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी सहित मीडिया को-ओर्डिनेटर संजीव गांधी व अन्य उपस्थित थे।