chambaHimachal Pradesh

चंबा के चुराह नकरोड़ में नाबालिक का गर्भपात करवा कर दफना दिया नवजात शब

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा जिले में एक नाबालिक का गर्भपात करवरकर नबजात को दफनाने का मामला सामने आया है इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है दफना गए नवजात के शब को निकाल कर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम भी करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है इसमें इस बात का भी खुलासा होगा कि नवजात की पैदा होने के बाद मौत हुई थी या मृत पैदा हुआ था यह मामला सोमवार रात को पुलिस के ध्यान में उस समय आया जब नाबालिक का गर्भपात करवा कर नवजात को दफना दिया गया इसको लेकर अज्ञात लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सबसे पहले नाबालिक के घर में जाकर पूछताछ की जहां पर उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई इसके बाद पुलिस ने नाबालिक का बयान दर्ज किया साथ ही दफन गए नवजात के शब्द को भी कब्र से बाहर निकाला इसके साथ ही नाबालिक को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है लेकिन मंगलवार को पता करने पर पुलिस ने बताया कि अब नाबालिक की हालत खतरे से बाहर है इस मामले में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले की भी पुलिस तलाश करने में जुट गई है पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में गंभीरता के साथ जांच कर रही है जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा