चम्बा के सलूणी मे दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, मामला दर्ज
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
चम्बा: जिले के सलूणी उपमंडल में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। एक आरोपी भी नाबालिग है। समाजसेविका अंजू धीमान के माध्यम से मामला उजागर हुआ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा है कि वह नौंवी कक्षा की छात्रा है फेसबुक के माध्यम से वह आरोपी के संपर्क में आई। इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसने शादी की बात कही। करीब दो-तीन माह पहले आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया।
मुलाकात न करने की सूरत में उसके घर पहुंचने और परिवार को जाने से मारने की धमकी देने लगा। उसकी धमकियों से वह डर गई और उससे मिलने पहुंच गई। युवक उसे कार में बिठाकर ले गया। कार में एक ओर युवक भी सवार था। पीड़िता का कहना है कि इन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
*मामले की पुष्टि डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने की है उन्होंने बताया कि पीडिता का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफतार किया जाएगा।
