चम्बा मे प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा कर लाने वाले बच्चों की फीस देती हैं टीचर, हर तरफ पहल की प्रशंसा
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा में तैनात अध्यापिका पूजा शर्मा बच्चों के साथ मिलकर प्लास्टिक की बोतलें और रैपर्स एकत्रित कर रही हैं। इसी के साथ इस पहल में सहायता करने वाले स्कूली बच्चों की फीस भी अदा कर रही हैं।
रा.व.मा.पा. जडेरा में इकट्ठा किए
पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जडेरा स्कूल की अध्यापिका पूजा शर्मा की पहल रंग ला रही है। एक तरफ जहां अध्यापिका बच्चों के साथ जोड़कर प्लास्टिक की बोतलें और रैपर्स एकत्रित कर रही हैं तो वहीं इसके बदले में स्कूली बच्चों की फीस भी अदा कर रही हैं। अब तक वे पांच विद्यार्थियों की मासिक फीस दे रही हैं।
इतनी प्लास्टिक की बोतलें और रैपर्स जमा करवा चुकी हैं अध्यापिका पूजा शर्मा
अध्यापिका की इस पहल की हर जगह सराहना हो रही है, जबकि कुछ अन्य स्कूलों ने भी इसी पहल को अपनाना शुरू कर दिया है। अध्यापिका पूजा शर्मा वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा में तैनात हैं। यह पहल उन्होंने वर्ष 2019 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी से शुरू की थी। अब तक करीब 4500 से अधिक प्लास्टिक की बोतलें और रैपर्स जमा करवा चुकी हैं।
‘बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक
