धर्मशाला के पूर्व विधायक ने बनाई करोड़ों की बेनामी संपत्तियां
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
मुख्यमंत्री सुक्खू का भाजपा प्रत्याशी पर बड़ा हमला; बोले, ड्राइवर के नाम पर खरीदी 10 करोड़ की संपत्ति
चुनावी प्रचार को धार देने के लिए धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा पर जमकर निशाना साधा है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के पासू, मंदल और खनियारा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला के पूर्व विधायक ने पिछले कुछ समय में ही करोड़ों की बेनामी संपत्तियां खरीदने का काम किया है। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्र में 82 संपत्तियों की खरीद में सुधीर शर्मा का काला धन लगा है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने पिछले तीन सालों के दौरान 10 करोड़ में कई संपत्तियां अपने ड्राइवर के नाम पर खरीदी हैं। यही नहीं, उन्होंने चंडीगढ़, पालमुपर, शिमला, मनाली और दुबई तक संपत्तियां बनाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी बेनामी संपत्तियों की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नोट के दम पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलकर सरगना के रूप में सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा गया। मुख्यमंत्री कहा कि वह संपत्तियां खरीदने में इतने व्यस्त रहे कि विधायक बनने के बाद पिछले 14 माह में क्षेत्र की जनता से मिलना तो दूर उनके फोन तक नहीं उठाए।
उन्होंने अपने ड्राइवर नेक राम के नाम पर करोड़ों की संपत्तियां खरीद कर सिर्फ प्रॉपर्टी डीलर का ही काम किया। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि सुधीर शर्मा ने ऐसा क्या किया कि साल में इतनी बेनामी संपत्तियां खरीद लीं। उन्होंने धर्मशाला में करोड़ों का अपना महल बनाया और यहां भी संपत्तियों का सौदा करते गए। उन्होंने कहा कि लोग इतने तंग हो गए
