मेडिकल कॉलेज पर झूठ बोल रहे सीएम सुक्खू
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
अनुराग ठाकुर बोले, सुक्खू की याददाश्त कमजोर, मुख्यमंत्री को भाजपा के विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की लगी बीमार
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सर्वविदित है कि हमीरपुर मेडिकल कालेज भाजपा की देन है। अब या तो मुख्यमंत्री सुक्खू की याददाश्त कमजोर है या उन्हें भाजपा के किए कामों की क्रेडिट लेने की बीमारी लग गई है। सुक्खू गली-गली घूमकर मेडिकल कॉलेज पर सिर्फ झूठ बोल कर अपनी अपरिपक्व राजनीति का परिचय दे रहे हैं। 16 महीनों के शासन में मुख्यमंत्री जनता के लिए कुछ नहीं कर पाए, अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए, तो अब चुनाव के समय जन आक्रोश से बचने के लिए भाजपा के कार्यों को अपना बताकर बेचना चाह रहे हैं। अच्छा होगा अगर मुख्यमंत्री दूसरे के काम चुराने से ज्यादा अपने सरकार के कार्यों पर ध्यान दें, क्योंकि पब्लिक सब जानती है। अनुराग ठाकुर ने कहा, कि चार जून को कांग्रेस हमीरपुर लोकसभा सीट हार रही है। मुख्यमंत्री भी यह बात भली-भांति जानते हैं। अपनी खो रही विश्वसनीयता, खत्म होते जनाधार और हताशा में उन्होंने झूठ को अपना आवरण बना लिया है। आज मेडिकल कॉलेज और रेल पर झूठ बोल रहे है, फिर चार जून को ईवीएम का रोना रोएंगे। अनुराग ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मैंने मोदी सरकार से जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज को मंज़ूरी दिलवाई, जमीन भी हमने उपलब्ध करवाई, शिलान्यास भी हमने किया, निर्माण कार्य भी हमने ही शुरू कराया और उद्घाटन भी हम ही करेंगे।
अनुराग ठाकुर ने बताया कि पहली मार्च, 2014 को, जोनल अस्पताल मंडी में 100 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु ब्लॉक (17 करोड़ की लागत) की आधारशिला रखते हुए, तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, गुलाम नबी आज़ाद ने हिमाचल प्रदेश के लिए दो मेडिकल कॉलेजों (चंबा और नाहन)
