Kangra

आज कांगड़ा के चार सब डिवीजनों में बंद रहेंगे स्कूल

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

जिला कांगड़ा में असामान्य रूप से गर्म मौसम की स्थिति के चलते पैदा हो रही लू के कारण शनिवार को चार सब-डिवीजनों के सभी निजी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान कांगड़ा के नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर व जवाली में सभी निजी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा का कहना है कि हीट वेव के पूर्वानुमान के चलते एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। जिला कांगड़ा के स्कूलों को बंद करने के लिए जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा ने निर्देश जारी किए है।
हीट वेव की वजह से हीट संबंधी बीमारियां बढऩे के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ सकती है। हीट स्ट्रॉक का बच्चों पर भी असर पड़ सकता है। जिसके चलते डीसी कांगड़ा ने आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 30 और 33 के तहत 25 मई को इंदौरा, फतेहपुर, जवाली और नूरपुर उपमंडलों में स्थित सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।