इस बार लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए मतदान करें लोग
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
त्रिलोकीनाथ में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की जनता से अपील
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू चुनावी प्रचार के लिए शुक्रवार को लाहुल के त्रिलोकीनाथ पहुंचे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा किग यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। इस चुनाव में लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने के लिए वोट करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने षड्यंत्र के तहत लोगों के मत से चुनी गई बहुमत की सरकार को गिराने की कोशिश की। इस बार के चुनाव में धनबल को हराना है और जनबल को जिताना है। लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने जनता के साथ धोखा किया और विपक्ष के हाथों बिक गए। पूर्व विधायक कहते हैं कि उनके इलाके की अनदेखी हुई, जबकि सरकार ने लाहुल-स्पीति से ही महिला सम्मान निधि के 1500 रुपए देने की शुरुआत की है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद 10 में से 5 गांरटी पूरी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल मे 22 हजार रोजगार प्रदान किए गए हैं, जबकि भाजपा के पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल 20 हजार रोजगार प्रदान किए गए।
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मिले सीएम
मकलोडगंज — बौद्ध नगरी मकलोडगंज में स्थित 14वें दलाई लामा के अस्थाई निवास पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहां कि सभी प्रमुख धर्मों का सम्मान करता हूं। दलाई लामा ने कहा कि सभी धर्मों के अलग-अलग दर्शन हो सकते हैं, लेकिन सभी धर्म करुणा और अहिंसा के प्रचार में एकजुट हैं। इसके साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी दे
