राम मंदिर जाने वालों को हमने दी टिकट
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
राजीव शुक्ला बोले, अधूरे निर्माण को पूरा करवाएगी कांग्रेस
हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस के जो भी नेता राममंदिर गए, उन्हें पार्टी हाइकमान ने लोकसभा की टिकट दी है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों राममंदिर गए थे और वे दोनों अब उम्मीदवार हैं। कांग्रेस हाइकमान ने प्रस्ताव पास किया है कि सत्ता में आने के बाद राममंदिर के अधूरे काम को पूरा किया जाएगा। राजीव शुक्ला शिमला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने के बाद आरक्षण खत्म नहीं होगा। आरक्षण की शुरुआत कांग्रेस ने ही की थी और अब कांग्रेस ही इसके खिलाफ कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू-मुस्लिम की बात कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जो इस बार कामयाब नहीं होगा
नाहन — पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी नाहन में गरजेंगे। राहुल गांधी 26 मई को नाहन के चंबा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। शिमला लोकसभा सीट के प्रत्याक्षी विनोद सुल्तानपूरी के पक्ष में मतदान करने के लिए राहुल गांधी लोगों को प्रेरित करेंगे।
इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि उत्तर भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार इन्हीं राज्यों में भाजपा को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है, रोजगार नहीं मिल पा रहा है
