पीएम मोदी के कार्यकाल में देश की सीमाएं हुई सुरक्षित
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
शिमला लोकसभा से प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने नाहन में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
शिमला लोकसभा के सांसद भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को नाहन के ऐतिहासिक चौगान में उपस्थित प्रधानमंत्री की विशाल रैली के दौरान कहा कि देश की सीमाएं गत दस वर्ष में सुरक्षित हुई है। आज भारत की ताक़त से पूरा विश्व प्रभावित है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। सुरेश कश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा हैं। जहां पूर्व में भारत में आंतकवाद, नक्सलवाद और अराजक़ता फैला हुआ था वहीं आज उसे जड़ से खत्म कर दिया गया हैं। पहले आतंकी विस्फोट होते थे, निर्दोष भारतीय मारे जाते थे, डर का माहौल सभी भारतीयों में बना रहता था। जब भी भारतीय जनता पार्टी आतंकवाद के मुद्दों को संसद में उठाती थी तब कांग्रेस का जवाब मिलता था कि आतंकवाद सीमा पार से हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों की सच्चाई देश के सामने आ गई है इस गठबंधन की मात्र एक ही लक्ष्य है मात्र अपने व अपने परिवारों का संरक्षण करना। इंडी गठबंधन में बेशक कई दल हों, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद, अलागवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। इंडिया गठबंधन में वहीं लोग हैं, जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। इनका एजेंडा हैं कि कश्मीर में फिर से धारा 370 लगा देंगे। इस गठबंधन को जनता को यह बताना चाहिए कि उनकी इस घमंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन होगा। जनता को पाकिस्तान को जवाब देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद हालात ऐसे होने वाले है
