चंबा जिले में घर-घर जांचे जाएंगे गैस सिलेंडर और चूल्हे
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
चंबा में पचास हजार उपभोक्ताओं के पास है गैस कनेक्शन
चंबा। जिले के सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के घरों में अब गैस एजेंसी से टीमें पहुंचेंगी। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें उपभोक्ताओं के घरों में जाकर चूल्हे की स्थिति, रेगूलेटर, पाइप से लेकर सिलिंडर तक की जांच करेंगी। ये आदेश जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से विभिन्न गैस एजेंसी प्रबंधकों को जारी किए हैं। विभाग और कंपनी प्रबंधन की ओर से ऐसा करने का मकसद घरेलू गैस का प्रयोग कर रहे उपभोक्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखना है।
जानकारी के मुताबिक चंबा में वर्तमान में करीब दो गैस एजेंसियां हैं। इनके तहत करीब पचास हजार उपभोक्ता आते हैं जहां घरेलू गैस कनेक्शन लगे हैं। ये टीमें लोगों के घरों में दस्तक देंगी और चूल्हे से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं की जांच करेंगी। उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि अगर पाइप खराब होती है तो इसे बदला जाएगा। साथ ही अन्य कलपुर्जाें की भी जांच की जाएगी और उपभोक्ताओं को सही तरीके से रेगुलेटर को सिलिंडर से लगाने के बारे में बताया जाएगा। पिछले कुछ समय से देश सहित राज्य में गैस सिलिंडर के गलत तरीके से लगने से अप्रिय घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए ही यह कदम कंपनी की ओर से उठाया गया है और जिला खाद्य एवं आपूर्ति
