चम्बा अस्पताल में अब मरीज के साथ नहीं दिखेगी तीमारदारों की भीड़
मरीजों के साथ अधिक अटेंडेंट होने से हो रही है दिक्कत
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन चंबा ने जारी किए दिशा-निर्देश
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
चंबा। मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन मरीजों के साथ अब तीमारदारों की भीड़ नजर नहीं आएगी। तीमारदारों की भीड़ की वजह से अक्सर तैनात स्टाफ और उपचार करने में चिकित्सकों को दिक्कत होती है। साथ ही सरकारी सामान भी क्षतिग्रस्त हो जाता है। लिहाजा, मरीजों और तैनात चिकित्सक समेत स्टाफ की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस प्रकार का निर्णय लिया गया है। इसके तहत बाकायदा विभिन्न वार्डों में सूचना पट्ट भी लगा दिए गए हैं। इतना ही नहीं, मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल से लेकर चतुर्थ तल तक रैंप के रास्ते पर विभिन्न साइन बोर्ड लगाए गए हैं जिससे चिकित्सकों की ओपीडी या वार्डों को तलाशने में मरीजों को परेशानी न हो।
जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चुराह, चंबा, डलहौजी, भटियात और भरमौर की पौने छह लाख की आबादी मेडिकल कॉलेज चंबा पर ही निर्भर है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से मरीजों के साथ एक तीमारदार के ही रहने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इससे पूर्व मरीज के रिश्तेदार या संगे-संबंधी मरीज का हाल-चाल जानने के अलावा उनके पास ही रात में रुक जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर मरीज का चेकअप या जरूरी टेस्ट करने के लिए चिकित्सीय
