chambaHimachal Pradesh

चम्बा रावी में छलांग लगाने बाले पांगी के विवेक का नहीं लगा अभी तक कोई सुराग

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा। रावी नदी में रात के अंधेरे में छलांग लगाने वाले विवेक ठाकुर का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम परिजनों के साथ सुबह से लेकर देर शाम तक रावी नदी का कोना-कोना छान रही है लेकिन, उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंबा कोर्ट में कार्यरत विवेक ठाकुर निवासी गांव करेल तहसील पांगी ने बीते सोमवार रात करीब 9:00 बजे बालू के पास छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते स्थानीय लोगों ने भी देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने रावी नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति को तलाश करने के लिए देर-रात तक सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया जबकि मंगलवार सुबह पुलिस ने दोबारा लापता को तलाश करने के लिए रावी नदी का तट छान मारा। बालू से लेकर कियाणी तक रावी नदी के किनारे पुलिस की टीम राफ्टिंग के जरिये भी सर्च अभियान चलाती हुई नजर आई। इसके बाद शुक्रवार को भी कियाणी, राजनगर समेत आसपास के दायरे में रावी नदी के किनारों पर लापता को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। खैर, पुलिस और परिजन अपने-अपने स्तर पर लापता युवक को तलाशने में जुटे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश करने पर अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।