National

वैष्णो देवी जा रही बस हादसे का शिकार, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

अंबाला। हरियाणा में अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तडक़े ट्रक और मिनी बस की टक्कर से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना अंबाला कैंट के पास मोहरा गांव में आज तडक़े उस समय हुई , जब उत्तर प्रदेश से बस में सवार करीब 30 यात्री जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने मिनी बस को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक घायल हो गए। घायलों को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।