भरमौर के इस स्कूल पर मंडराया भूस्खलन का खतरा कभी भी जमींदोज हो सकता है स्कूल
भरमौर के इस स्कूल पर मंडराया भूस्खलन का खतरा कभी भी जमींदोज हो सकता है स्कूल
उपमंडल के भरमौर स्थित सीनियर सेकेंडरी गरोला के भवन पर संकट खड़ा हो गया है। भवन के एक छोर के ठीक नीचे भूस्खलन शुरू हो गया है। जिसके चलते भवन की पहली मंजिल की ओर जाने वाली सीढियां भी हवा में लटक गई है। हालात यह है कि स्कूल के इकलौते भवन के वजूद पर खड़े संकट के बीच कक्षाएं भी खुले आसमान तले लगानी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार स्कूल भवन की निचली तरफ काफी समय भूस्खलन आरंभ हुआ था। उस दौरान इसको हल्के में लिया। नतीजतन हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते यहां पर दोबारा भूस्खलन आरंभ हो गया है। जिससे स्कूल की पहली मंजिल के लिए बनाई सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। उधर, स्कूल भवन पर मंडराए खतरे के चले शुक्रवार को कुछ कक्षाएं मैदान में ही लगानी पड़ी। वहीं अब बच्चों की परीक्षाएं मार्च माह में होनी है। ऐसे में बच्चों की परीक्षाएं लेने में भी स्कूल प्रबंधन को दिक्कत होगी। उधर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार का कहना है कि भूस्खलन से स्कूल भवन को पैदा हुए खतरे के बारे में लोक निर्माण विभाग और उपमंडलीय प्रशासन को अवगत करवा दिया है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने मौके का दौरा भी किया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द स्कूल भवन के नीचे डंगे का निर्माण किया जाए। साथ ही बच्चों की परीक्षाओं हेतू व्यवस्था की जाए।
