chambaHimachal Pradesh

ज़िला चंबा में अब्सेंटी श्रेणी के 1522 मतदाताओं ने किया मतदान –-उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल

Spread the love

भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 21 मई से 28 मई तक हुआ मतदान,

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

लोकसभा चुनाव -2024 के लिए ज़िला चंबा में 21 मई से 28 मई तक 1522 अब्सेंटी श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1160 मतदाता, 340 दिव्यांग मतदाता तथा 22 आवश्यक सेवाओं से संबंधित मतदाता शामिल है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी है।उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार अब्सेंटी वोटर के लिए जिला चंबा में 21 मई 2024 से शुरू की गई इस सुविधा के तहत 28 मई 2024 तक विधानसभा क्षेत्र चुराह में 85 वर्ष व इससे से अधिक आयु के 202 तथा 39 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया है। विधानसभा क्षेत्र भरमौर में 85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 244, दिव्यांग 59 तथा आवश्यक सेवाओं से संबंधित 5 अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने मतदान किया है। विधानसभा क्षेत्र चंबा में 85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 213 तथा 42 दिव्यांग तथा आवश्यक सेवाओं से संबंधित 3 अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। डलहौजी विधानसभा में 85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 196 तथा 88 दिव्यांग तथा 2 आवश्यक सेवाओं से संबंधित अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। विधानसभा क्षेत्र भटियात में 85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 305, आवश्यक सेवाओं से संबंधित 12 तथा 112 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार 85 वर्ष व इससे अधिक आयु , दिव्यांग , कोरोना पॉजिटिव तथा आवश्यक सेवाओं में तैनात सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब्सेंटी वोटर की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 85 वर्षों से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं को मोबाइल पोलिंग पार्टियों द्वारा उनके घर द्वार पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की गई।