व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने किया जिला चम्बा के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण।
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला चंबा में लोकसभा चुनावों से संबंधित व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने 29 मई को भटियात,डलहौजी तथा चंबा विधानसभा क्षेत्रों में व्यय निगरानी से संबंधित विभिन्न नाकों तथा टीमों का औचक निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस दौरान व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी से जुड़े अधिच् उच्चकारियों व कर्मचारीयों को निष्पक्ष, भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए अपनी भूमिकाओं का गंभीरता से निर्वाहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न करवाने के लिए पार्टियों और प्रत्याशियों की सभी प्रकार की चुनावी प्रचार संबंधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
इस अवसर पर डीआरडीए की परियोजना अधिकारी डॉ जयवंती ठाकुर सहित लोकसभा चुनावों की व्यय निगरानी से संबंधित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
