chambaHimachal Pradesh

स्वतंत्र-निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ 

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चंबा,

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में  1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को लेकर  शपथ का आयोजन किया गया । 

मुकेश रेपसवाल ने उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों- कर्मचारियों को शपथ  दिलवाई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें । 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा  सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।