लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सभी तैयारियां पूर्ण
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,
एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । उन्होंने बताया कि 113 पोलिंग स्टेशनों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है और सभी पोलिंग पार्टी अपने स्थान पर पहुंच चुकी हैं । उन्होंने बताया कि आखिरी चरण को होने वाले मतदान के लिए दो महिला पोलिंग पार्टियों , एक दिव्यांग पोलिंग पार्टी को आज रवाना किया गया । उन्होंने बताया कि दो महिला पोलिंग पार्टिया भरमौर और खणी , एक दिव्यांग पार्टी पालदा और एक युवा पार्टी पंजसेई में कमान संभालेगी ।
उन्होंने मतदाताओं से अपील भी कि सभी मतदाता मतदान केन्द्रों में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान करना उनका अधिकार व कर्तव्य हैं और निष्पक्ष होकर चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
