Himachal Pradesh

हिमाचल में छह जून तक हैवी फोरेस्ट फायर का अलर्ट, अब तक 1165 घटनाएं

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

वन विभाग ने सभी वनमंडलाधिकारियों को दिए निर्देश; आग की 1165 घटनाओं में 11359.45 हेक्टेयर एरिया राख, 3,40,43,072 रुपए का नुकसान
राज्य में भीषण गर्मी के चलते जंगलों में आग की घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग ने छह जून तक हैवी फोरेस्ट फायर का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बार आग की बढ़ती घटनाओं की वजह से जंगलों में खाक हो रही लाखों करोड़ों की वन संपदा को लेकर कड़ा संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने पुलिस से सख्त एक्शन लेने का आग्रह किया है। अभी तक प्रदेश भर में आग की 1165 घटनाओं में 11359.45 हेक्टेयर एरिया को 3,40,43,072 रुपए के नुकसान का आकलन किया है। सर्वाधिक घटनाएं धर्मशाला सर्किल, जबकि सबसे कम कुल्लू में दर्ज की गई हैं। धर्मशाला सर्किल की बात करें तो अब तक घटित आग की 313 घटनाओं में 1684.65 हेक्टेयर एरिया जलकर राख हुआ है, जिसमें 6785091.4265 रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है।
इसी प्रकार हमीरपुर में आग की 175 घटनाओं में 1740.15 हेक्टेयर एरिया को 8503572.28 रुपए, मंडी में हुई 157 घटनाओं में 1387.04 हेक्टेयर एरिया को 3263017.9 रुपए के नुकसान का आकलन किया है। नाहन सर्किल में 122 घटनाओं में 1482.37 हेक्टेयर एरिया को 1432330.7 रुपए, बिलासपुर में 119 घटनाओं में 1835.63 हेक्टेयर एरिया को 9327192.74 रुपए, सोलन में घटित 114 घटनाओं में 1511.12 हेक्टेयर एरिया को 1566879.22 रुपए, शिमला में 74 घटनाओं में 982.5 हेक्टेयर एरिया को 68365 रुपए, चंबा में 60 घटनाओं में 527.99 हेक्टेयर एरिया को 1511500.542 रुपए, रामपुर में 15 घटनाओं में 74 हेक्टेयर एरिया को 67650 रुपए के नुकसान का आकलन किया है। कुल्लू (जीएचएनपी) में आठ घटनाओं में 32 हेक्टेयर एरिया को 148563 रुपए के नुकसान का आकलन किया है। कुल्लू में अन्य चार घटनाओं में 80 हेक्टेयर एरिया को 1362408. 678 रुपए और डब्लयूएल साउथ में चार घटनाओं में 22 हेक्टेयर एरिया को 6500 रुपए का नुकसान आंका गया है