Bharmour

जल शक्ति विभाग भरमौर ने किया जल भंडारण साईट का निरीक्षण

Spread the love

विनोद ठाकुर : उपमंडल मुख्यालय भरमौर के आस पास के घरों में हो रही गन्दे पानी की सप्लाई पर संज्ञान लेते हुए जल शक्ति विभाग भरमौर ने अमल करते हुए वीरवार को जल स्रोत साइट निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति योजना भरमौर में यह पाया गया कि अर्जुन कुमार उपभोक्ता के नल में आने वाले अवशेष भरमाणी माता मंदिर में होने वाले जागरा के दौरान होने वाली विभिन्न पारंपरिक गतिविधियों के कारण है। यह संदेह है कि कुछ शरारती तत्वों ने प्रकृति स्रोत के आस पास मांस को धोया है। भरमाणी स्रोत का यह जल भरमौर की आपूर्ति प्रणाली में सीधे प्रवेश कर गया था जिसकी वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई थी जल शक्ति विभाग का कहना है कि भरमाणी माता मन्दिर के जलस्रोतों के आस पास यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियां करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध जल प्रदूषण अधिनियम 1997 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।