Bharmour

देखिये बलोठ पंचायत के उस नाले का भयंकर रूप जो बारिश होने पर बहा ले जाता सब कुछ

Spread the love

विनोद ठाकुर : विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बलोठ के कुछ गांवो के लोगों के लिए एक नाला परेशानियों का सबब बन चुका है लोगों का कहना है कि जब भी क्षेत्र में हल्की सी बारिश होती है तो इस नाले का जलस्तर बढ़ता है और इस नाले पर बना वैकल्पिक पुल इस पानी की चपेट में आकर ढह जाता है ग्राम पंचायत प्रधान बलोठ देव राज कहना है कि ग्राम पंचायत बलोठ के एलहमी,कलौंस,गेट, गुवाड़,खिलकर,कलेतर, थला, और चुनुन जैसे गांवो के लोगों को डिपुओं का राशन घरों तक पहुंचाना मुश्किल हो चुका है प्रधान का कहना है कि इन गांवों से हर रोज कई स्कूली बच्चे इस नाले पर पुल न होने के कारण कई किलोमीटर लम्बे जंगली रास्ते से होकर स्कूल पहुंच रहे है प्रधान का कहना है कि इस नाले पर पुल बनाने की मांग पिछले कई वर्षों से हो रही है लेकिन किसी भी सरकार ने आज तक यहां पुल बनाने की जहमत नहीं उठाई है उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस नाले पर पुल का निर्माण किया जाए ताकि करीब आधा दर्जन गांवो के लोगों को लाभ मिल सके।