भरमौर हड़सर सड़क मार्ग पर प्रंघाला नाला में जलस्तर बड़ा जान जोखिम
भरमौर हड़सर सड़क मार्ग पर प्रंघाला नाला में बारिश के चलते बढ़े जलस्तर के कारण राहगीरों को इस नाले को आर पार करना मुश्किल हो गया है बता दें की लोक निर्माण विभाग भरमौर द्वारा इस नाले पर एक पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके चलते इस मार्ग को विभाग द्वारा दस दिनों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा हुआ है उधर वीरवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर बढ़ा और पैदल चलने वाले लोगों को इस नाले को पार करना मुश्किल हो गया लोग इस स्थान को जान जोखिम में डालकर आर पार करते देखे गए स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस स्थान पर पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए रास्ते का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
