कई वर्षो से गुरुओं की राह देख रहा गुरुकुल आवास खंडहर बनने कि कंगार पर
विनोद ठाकुर : जनजातीय क्षेत्र भरमौर के किस तरह सरकारी पैसे का दुरपयोग होता है इसका ताजा उदाहरण जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत चन्हौता में देखने को मिला है सरकार ने यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चन्हौता के अध्यापकों को रहने के लिए गुरुकुल आवास का निमार्ण किया लेकीन आज तक किसी भी अध्यापक ने यहां कदम तक न रखा बता दें कि वर्ष 2003 में तत्कालीन विद्यायक ठाकुर सिंह भरमौरी ने इस गुरुकुल आवास का शिलान्यास किया था और आठ साल बाद वर्ष 2011 में भरमौर के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा ने इसका उद्धघाटन किया था अब सवाल यह उठता है कि जब इस आवास में किसी ने रहना ही नही था तो फिर इसे बनाया ही क्यों क्यों सरकारी पैसे का दुरपयोग किया गया आखिर क्यों महज कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी खजाने को लूटा गया।
