राख बग्गा बिंदला सामरा रोड पर टाटा सुमो दुर्घटनाग्रस्त दो की मौके पर तो एक घायल महिला ने बीच रास्ते में तोड़ा दम।
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
भरमौर : ग्राम पंचायत गुराड के राख बिंदला सामरा रोड पर एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक घायल महिला ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया है । दुर्घटना में 6 से 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है जिम कई घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
मृतकों में एक युवक और दो महिलाएं बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार राख सामरा रोड पर वीरवार सुबह एक टाटा सुमो एक्सीडेंट होने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक घायल महिला ने उपचार के लिए ले जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया है।
गाड़ी का नंबर HP01C 0871 बताया जा रहा है। यह गाड़ी सवारी को लेकर सामरा से राख की तरफ आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
