शिमला सर्कुलर रोड पर बनेगी एक और टनल, इतनी होगी लंबाई
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले, नवबहार से आईजीएमसी तक बनने वाली सुरंग पर खर्च होंगे 295 करोड़ रुपए
शिमला शहर में यातायात की समस्या के निवारण के लिए राज्य सरकार जाखू पहाड़ी के नीचे नव बहार पेट्रोल पंप के समीप से सर्कुलर रोड पर चिकित्सा महाविद्यालय शिमला तक 890 मीटर लंबी डबल लेन सुरंग का निर्माण करेगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग का निर्माण 295 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा, जिसमें से 100 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं और इस माह के अंत तक निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला शहर में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सर्कुलर रोड़ पर सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
इसके दृष्टिगत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्कुलर रोड़ को चौड़ा एवं सुदृढ़ करने के लिए 122 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। पार्किंग से संबंधित आधारभूत ढांचे को भी सुदृढ़ किया जाएगा तथा 3000 अतिरिक्त वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा सृजित की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा सके। बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा डा. अमनदीप
